Punjab News: ‘‘एम.एस.पी. की ज़रूरत क्यों है?’’ विषय पर कॉलेजों में करवाए जाएंगे लेख मुकाबले

Daily Samvad
3 Min Read
Kultar Singh Sandhwan
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है केंद्र की भाजपा सरकार ने अन्नदाता किसान और कृषि दोनों हाशीए पर धकेल दिए हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि ‘‘एम.एस.पी. की ज़रूरत क्यों है?’’ विषय पर कॉलेजों में करवाए जाएंगे लेख मुकाबले करवाए जाएंगे, जिससे देश और राज्य के नौजवान इस सत्य से वाकिफ हो सकें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

स्पीकर संधवां ने कहा कि अब समय की ज़रूरत है कि किसानों के हक में आवाज़ बुलंद की जाये और उनको उनकी बेटों की तरह पाली गईं फ़सलों का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि बीते समय में और मौजूदा समय में भी अपने अधिकार की माँगों को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि लेख मुकाबले करवा कर आज की नयी पीढ़ी को कृषि के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एम.एस.पी. के विषय पर कॉलेजों में लेख मुकाबले करवाए जा रहे हैं और विजेता विद्यार्थियों को क्रमवार 51 हज़ार, 31 हज़ार और 21 हज़ार के नकद इनाम दिए जाएंगे।संधवां ने कहा कि केंद्र को न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने समेत किसानों की सभी माँगों को बिना किसी देरी से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान को देश का अन्नदाता कहा जाता है और आज़ादी के बाद सत्ता में रही केंद्र की सरकारों ने ऐसी नीतियाँ बनाईं कि किसान और कृषि दोनों हाशीए पर धकेल दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां

स्पीकर ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने साल 2021 में किसानों की अलग-अलग माँगों को पूरा करने का वायदा किया था और अब तक माँगों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब किसानों को पिछले समय के दौरान स्वीकृत माँगों को अमली जामा पहनाने के लिए दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *