Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जत्था हुआ रवाना

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के कार्यालय से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। इस धार्मिक जत्थे को विधायक रमन अरोड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भक्त इस बस के माध्यम से श्री आनंदपुर साहिब में नमस्तक होने के उपरांत माँ श्री नैना देवी दरबार, श्री मां चितपूर्णी दरबार, श्री ज्वाला देवी दरबार में पूजा-अर्चना के साथ नतमस्तक हो कर जालंधर बुधवार शाम को वापिस पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहां तीर्थ यात्रा पर जाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है। तीर्थ स्थानों पर भक्तों के नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और सोच सकारात्मक बनती है। तीर्थों स्थानों को ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।

इसी वजह से तीर्थ स्थल पर जाने से हमारे मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीर्थ यात्रा जरूर करनी चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मानव जीवन पर काफी अधिक महत्व बताया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

आमतौर पर लोग तीर्थ यात्रा को धर्म और दान-पुण्य से जोड़कर देखते हैं, लेकिन तीर्थों यात्रा के कई फायदे हमारे परिवार को मिलते हैं। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा स्कीम सराहनीय है। इस दौरान श्रद्धालुओं को पंजाब सरकार द्वारा सुविधा कीट भी दी गई।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *