NIA Raid In Punjab: पंजाब में आप नेता के घर समेत पांच जगहों पर NIA की Raid, पूछताछ के लिए बुलाया ऑफिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। NIA Raid In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के बठिंडा ऐसे सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा में NIA की टीम ने आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान के घर समेत बठिंडा में पांच जगहों पर रेड की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम ने जिले के गांव बालियांवाली, रामपुरा और संगत मंडी के गांव डूमवाली और पथराला में रेड की है। करीब दो से तीन घंटे तक चली रेड के दौरान एनआईए की टीम ने इन लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त किए जिन्हें टीम अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही जानकारी मिली है कि एनआईए की टीम उन्हें पांच मार्च को दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है। बठिंडा के अंतर्गत आते संगत मंडी के गांव डूमवाली में AAP के ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ नीटा के घर पर सुबह तकरीबन 6 बजे टीमें पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके अलावा गांव पथराला में भी टीमें पहुंची। यहां सोनू नाम के युवक से NIA ने कुछ समय पूछताछ की। सोनू के अलावा उसके परिवार से भी पूछताछ की। इसके अलावा टीम फरीद नगर मंडी रामपुरा में पहुंची। यहां इकबाल सिंह नाम के युवक से NIA की टीम ने पूछताछ की है।

उन्हें एक क्रिमिनल नोटिस दिया है और पूछताछ के लिए बुला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शेर बलवंत सिंह निवासी गांव बालियांवाली और जग्गी खान निवासी गांव कोटरा कोरा के यहां भी रेड की गई। इस दौरान NIA की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ लेकर चली गई है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *