Punjab News: मुख्य सचिव द्वारा मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को जारी हुए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने न्यू चंडीगढ़ स्थित बनाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों के लिए इसके नजदीकी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में खेलों के लिए बेहतर और उपयुक्त बुनियादी ढांचा बनाने के लिए दृढ़ है और इस सम्बन्धीचल रहे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। मुख्य सचिव वर्मा ने आज यहाँ पुडा, गमाडा के अधिकारियों और पंजाब क्रिकेट ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक चल रहे इंजनियरिंग और सिविल कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए बुलायी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की रिपोर्ट रोज़ाना के आधार पर दी जाए और इस सम्बन्धी अगली समीक्षा बैठक 4 मार्च को होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

23 मार्च को इस स्टेडियम में आई.पी.एल. का मैच खेला जाएगा। अनुराग वर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार जहाँ खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं शहरों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में बनाए गए इस नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाने से इस क्षेत्र की और अधिक तरक्की होगी, जिसके लिए इस स्टेडियम को जाने वाली पहुँच सडक़ें और पुलों के निर्माण का कार्य बिना किसी देरी के मुकम्मल किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के मानक से कोई समझौता न किया जाए। बैठक में पुडा के सी.ए. अपनीत रियात, गमाडा के सी.ए. राजीव कुमार गुप्ता, चीफ़ इंजीनियर बलविन्दर, चीफ़ टाऊन प्लैनर मनदीप कौर, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिलशेर खन्ना भी उपस्थित थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *