Patanjali Shares: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि के शेयरों में भारी गिरावट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Patanjali Shares: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि (Patanjali) फूड्स के शेयर में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। पतंजलि फूड्स के शेयर 4 फीसदी से अधिक लुढ़क गए है। जिससे की कंपनी और इस शेयर में पैसे लगाए हुए लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

बता दे कि यह गिरावट ऐसे समय में आई जब सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन को लेकर कड़ी फटकार लगाई। इस समय पतंजलि के शेयर में 4.46% की गिरावट दर्ज की गई है और यह 1548.00 रुपए के दिन के निचले स्तर पर आ गए।

यहां हम आपको बता दे कि मंगलवार को ट्रेडिंग के अंत में पतंजलि फूड्स के शेयर की कीमत 1620.20 रुपए पर थी। ट्रेडिंग के दौरान पतंजलि फूड्स के शेयर की कीमत 1609 रुपए तक गिर गई। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में पतंजलि आयुर्वेद को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नोटिस पतंजलि आयुर्वेद के अलावा आचार्य बालकृष्ण को भी दिया गया है, जिसमें तीन सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संस्था के विज्ञापन प्रकाशित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, इंडियन मोडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों को भ्रामक बताते हुए याचिका दायर की थी।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें



















Leave a Comment