JP Nadda: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में उथल-पुथल, जेपी नड्डा ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
JP-Nadda

डेली संवाद, नई दिल्ली। JP Nadda: Lok Sabha Election, JP Nadda resigns from Rajya Sabha seat – भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार की शाम को हिमाचल की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें : जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

जेपी नड्डा 2012 से हिमाचल की राज्यसभा सीट सांसद थे। इस्तीफे की वजह उनका पिछले महीने 20 फरवरी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना जाना है। अब वे गुजरात सीट से राज्यसभा सांसद रहेंगे। इस्तीफे की खबर के बीच उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की भी खबरें आईं।

भाजपा की दूसरी लिस्ट बुधवार को आएगी

उधर, भाजपा की दूसरी लिस्ट बुधवार (6 मार्च) को आ सकती है। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज इसके संकेत दिए।

येदियुरप्पा ने कहा- वह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। संभवतः इसी दिन दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जाएगी। हालांकि अंतिम फैसला वरिष्ठ नेता लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भाजपा ने इससे पहले 2 मार्च को शाम 6 बजे 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। इतने ही सांसदों का टिकट काटा गया है। सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं।

जालंधर के नामी स्कूल की इमारत पर नगर निगम का बड़ा एक्शन














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *