डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: Lok sabha Election 2024- लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पंजाब भाजपा को 13 सीटों के लिए 230 लोगों के आवेदन मिले हैं। लोकसभा की 13 सीटों के लिए 231 नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन किया है।
ये भी पढ़ें : जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
आज पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।
बैठक में चर्चा के एजेंडे का खुलासा करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकसभा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवार समाज के सभी वर्गों से हैं और कई युवाओं ने भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा के प्रति स्पष्ट रुचि पंजाब के हितों की रक्षा के लिए आशा का स्वाभाविक परिणाम है।
विजय रूपाणी और जाखड़ ने की समीक्षा
रूपाणी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नीत राजग को तीसरा कार्यकाल देने का इंतजार कर रहे हैं। रूपाणी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों के आधार पर भाजपा पंजाब से सभी 13 सीटें जीतेगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
उधर, जालंधर लोकसभा सीट के लिए सर्वे हो रहा है। भाजपा के अविनाश चंद्र, राजेश बाघा और रिंकू अटवाल के नाम को लेकर लोकसभा क्षेत्र मेें सर्वे हो रहा है।
अविनाश चंद्र कद्दावर नेता है, जो अकाली भाजपा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं। अविनाश चंद्र चुनावी रणनीति के मंझे खिलाड़ी हैं। राजेश बाघा जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जबकि रिंकू अटवाल को अपने पिता से राजनीति विरासत में मिली है।