Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को कारोबार में हो सकता है नुकसान, इन्हें कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 747 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 06 March 2024: आज बुधवार है। तारीख है 6 मार्च 2023। आज विजया एकादशी भी है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 06 मार्च 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को कारोबार में हो सकता है नुकसान, इन्हें कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर मोबाइल – 9815185687

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेंगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें। नए साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाए। नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार आदि में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज शुरू कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। नही तो नुकसान उठाना पड सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम आज खत्म हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायलय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार चढाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते है, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेनदेन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप व्यापार और व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *