Chandigarh News: न्यूड फोटो वायरल करने की धमदी देकर महिला सिपाही से ठगे 71 लाख रुपए, 4 लोग गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
viral-video
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 06 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: पुलिस की महिला सिपाही की न्यूड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने लाखों रुपए ठग लिए। महिला सिपाही ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की। साइबर सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये चारों महिला सिपाही की न्यूड फोटो पब्लिश करने व सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 10 बैंक अकाउंट की कॉपी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी आदेश कुमार, तनवीर खान, वाजिद और दिल्ली के रहने वाले महफूज आलम के रूप में हुई है।

आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक आरोपी तनवीर खान और वाजिद साइबर फ्रॉड के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके है। फिलहाल आरोपी जमानत पर चल रहे है। इन्हें पकड़ने के लिए साइबर सेल इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की अगवाई में एक टीम बनाई गई थी इसके बाद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़ की पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
चंडीगढ़ की पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

रियल मनी एप्लीकेशन डाउनलोड करने पर शुरू हुई ठगी

पीड़ित महिला सिपाही ने बताया कि उसने रियल मनी एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। इसके बाद उसमें बैंक खाते का विवरण मांगा गया, जो उसने भर दिया इसके बाद उन्होंने उसके खाते में 1800 रुपए डाल दिए पैसे वापस भेजने का उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन नहीं हुए। उसके बाद उसके फोन में मैसेज आने लगे जिसमें लिखा था कि राशि का जल्द भुगतान करें।

महिला सिपाही से ठगे 71 लाख रुपए

उसके बाद उसे अलग-अलग मोबाइल नंबर के जरिए व्हाट्सएप कॉलिंग आई और कहा कि उनके द्वारा भेजे गए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दो वरना उसकी न्यूड़ फोटो पब्लिश कर देंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जैसे ही आरोपी ने न्यूड फोटो पब्लिश करने की धमकी दी इसे सुन महिला सिपाही डर गई और उसने आरोपी द्वारा भेजे गए बैंक अकाउंट में अलग-अलग कर कई बार पैसे ट्रांसफर कर दिए। आरोपी के पास पीड़िता द्वारा करीब 71 लाख रुपए दिए जा चुके है।

फर्जी फर्म बना की करोड़ों की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदेश कुमार के दस्तावेज लगाकर एक फर्जी शैल ट्रेडिंग फर्म खोली हुई थी। और फर्जी कंपनी के नाम से तनवीर खान ने अलग-अलग बैंकों में खाते खोल रखे थे। उन दस्तावेजों पर ही सिम भी खरीदे जिसके जरिए आरोपी लोगों को अलग-अलग नंबर से फोन कर ब्लैकमेल कर उनसे पैसे लेते थे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *