डेली संवाद, उज्जैन/वाराणसी। Mahashivratri 2024: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। उज्जैन में भगवान महाकाल के पट रात 2:30 बजे खुले। सुबह भस्मारती की गई। गुरुवार रात 2.30 बजे से शनिवार रात 10.30 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे।
उज्जैन में भगवान महाकाल का 44 घंटे भक्त दर्शन कर सकेंगे। यहां 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भारी पुलिस व्यवस्था है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्नी के साथ महाकाल की पूजा की। यहां जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी है।
अयोध्या: महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। – देखें
#WATCH अयोध्या: महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/NDDirXNWPL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
उधर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गुरुवार को ही 2 लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे। बाबा का दरबार लगातार 36 घंटे से ज्यादा समय तक खुला रहेगा। इस दौरान करीब 10 लाख भक्तों के मंदिर आने का अनुमान है।
आज शिव विवाह पर काशी में बाबा विश्वनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। भस्मी लपेटे शिव गण (भूत-पिशाच, ताल-बेताल, सपेरे) नरमुंड लिए काली, गदारी, साधु-संन्यासियों और जादूगरों की टोलियां नृत्य करेंगी।
उधर, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भी भोलेनाथ के दर्शन के लिए गुरुवार 7 मार्च की शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव दूल्हा होते हैं। उनके शृंगार की जगह भव्य चतुष्प्रहर पूजा की जाती है। इसलिए सुबह मंदिर के पट खुलने से लेकर बंद होने तक भक्त बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप