Apple Foldable iPhone: Apple जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है पहला फोल्डेबल iPhone

Daily Samvad
2 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 09 Mar 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Apple Foldable iPhone: आजकल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। हालाँकि, अब ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन के दिन धीरे-धीरे ख़त्म होने वाले हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दुनिया की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां फोल्डेबल फोन पर फोकस कर रही हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सैमसंग, वनप्लस, मोटोरोला के बाद अब इस लिस्ट में जल्द ही एप्पल का नाम भी शामिल हो सकता है। पिछले कुछ समय से एप्पल के फोल्डेबल फोन के बारे में लगातार लीक सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल आईफोन बाजार में लॉन्च कर सकती है।

एप्पल फैन्स भी फोल्डेबल फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फोल्डेबल iPhone के बारे में ताजा लीक में इसके लॉन्च को लेकर बड़ी बात सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone साल 2026 में बाजार में लॉन्च कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

X यूजर Revegnus ने दावा किया है कि एप्पल अपना पहला फोल्डेबल फोन 2026 में लॉन्च कर सकता है। फोल्डेबल आईफोन को लेकर अब तक जितनी भी खबरें सामने आई हैं वो सिर्फ लीक हैं। कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

https://twitter.com/Tech_Reve/status/1765944352365584565?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765944352365584565%7Ctwgr%5Ea3e595d2684024ee545b417cdb4bacbdb69edb1c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjabi.abplive.com%2Ftechnology%2Fapple-first-foldable-iphone-could-launch-by-2026-says-report-check-here-look-and-design-783968

Revegnus के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, एप्पल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एप्पल अपना पहला फोल्डेबल फोन 2026 तक पेश कर सकता है। अधिकारी के मुताबिक, टेक्नोलॉजी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *