डेली संवाद, चंडीगढ़। Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन अलग-अलग वीडियो वायरल (Video Viral) होती रहती है। अभी भी ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जहां कई बार हम इस वीडियो को देखकर हंस पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। इस वीडियो जिसमें एक शख्स तवे की जगह सीपीयू पर आलू पराठा बना रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि इस शख्स के पास कमाल का हुनर है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलू पराठा बनाने के लिए एक शख्स सबसे पहले आटे के छोटे छोटे पेड़े बनाता है। इसके बाद वह इसमें आलू डालकर छोटा पराठा बना लेते हैं। इसके बाद वह इसे मदरबोर्ड पर रख देता है, जिससे परांठा गर्म हो जाता है।
इसके बाद सिरिंज की सहायता से परांठे पर तेल लगाकर इसे बार-बार पलट-पलट कर पकाया जाता है और यह तैयार हो जाता है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर @lets_tech_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।