Sophia Leone: एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की संदिग्ध मौत, 26 साल की लियोनी के पास थी 827 करोड़ की संपत्ति, हत्या की आशंका

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 10 Mar 2024

न्यू मेक्सिको। Sophia Leone: US Adult Film Star Sophia Leone Death Mystery – अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य में एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया के अपार्टमेंट से उनका शव बरामद हुआ है। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

26 साल की सोफिया के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने गो फंड मी की वेबसाइट पर बेटी की मौत की जानकारी दी। माइक वेबसाइट पर सोफिया के अंतिम संस्कार के लिए 5 लाख रुपए की फंडिंग जुटा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी और हत्या की आशंका के साथ सोफिया की मौत की जांच की जा रही है।

सोफिया के पास 3 पालतू जानवर भी थे

सोफिया के गो फंड मी पेज पर लिखा गया- सोफिया की अचानक मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है। वो अपने परिवार और दोस्तों के लिए बेहद प्रिय बेटी, बहन, पोती और मित्र थीं। उन्हें घूमना-फिरना बेहद पसंद था। वो हमेशा अपने आसपास के लोगों को खुश रखती थीं। सोफिया के पास 3 पालतू जानवर भी थे और वो जानवरों से बेहद प्यार करती थीं।

US Adult Film Star Sophia Leone 1
US Adult Film Star Sophia Leone

18 की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा

उनकी मौत के बाद पत्रकार वेरोनिका लोपेज ने कहा- सोफिया हमेशा हम सबकी यादों में रहेंगी। सोफिया 10 जून 1997 को अमेरिका के मियामी में पैदा हुई थीं। सोफिया के IMDB पेज के मुताबिक, उन्होंने साल 2014 में 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी कुल संपत्ति 827 करोड़ रुपए थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सोफिया 101 मॉडलिंग कंपनी के साथ जुड़ी हुई थीं। कंपनी ने भी सोफिया की मौत की खबर की पुष्टि की है। वो अब तक करीब 80 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोफिया के साथ काम करने वाले कई लोगों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *