Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें करना पड़ेगा भागदौड़

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 845 शब्द|📅 11 Mar 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा होती है। तारीख है 11 मार्च 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम रहेगा।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें करना पड़ेगा भागदौड़
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर मोबाइल – 9815185687

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। इसके साथ ही आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपका में सम्मान की वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार में नए रास्ते प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आपका मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपके सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी होगी। इसके अलावा किसी परिवार के लिए आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी काम के पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आज कोई बड़ा निर्णय न लें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप नया काम करने का मन में प्लान बना सकते हैं, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज आप बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रहेंगे। साथ ही पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बना सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति केअवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। साथ ही आज नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से भी आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में किसी विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी व नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आज कोई बड़ा निवेश न करें। साथ ही प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *