Punjab News: पंजाब के इस जिले में फिर मिले 25 गायों के शव, हिंदू नेताओं में आक्रोश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में एक बार फिर गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में सुबह ताजपुर रोड पानी वाली टंकी के पास 25 गायों के शव मिले हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इनमें करीब 19 गोवंश और 5 से 6 गाय हैं। ये गाय किन कारणों से मरी हैं अभी इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं अचानक इतने गांव के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हिंदू धर्म के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह इलाका निवासी समाज सेवक भोला सैर करने निकले तो उन्होंने कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े देखे, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और लोगों को एकत्र किया। बताया जा रहा है कि गोवंश और गाय के शवों को बोरियों में डालकर फेंका गया है।

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां हम आपको बता दें कि इस घटना से दो दिन पहले टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप से 10 से अधिक गायों के शव मिले थे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *