Sagar di Voti: जानें वायरल सॉन्ग “सागर दी वोहटी” के पीछे की कहानी, खुद सागर की जुबानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 524 शब्द|📅 14 Mar 2024

डेली संवाद, पंजाब। Sagar di Voti: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और हर कोई किसी ना किसी प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है। अगर कोई चीज लोकप्रिय होती है तो उसकी शुरुआत सोशल मीडिया से होती है। ऐसे ही आजकल एक गाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जो बच्चे-बच्चे की जुबान पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रखी है। ये गाना आपने भी जरूर सुना होगा, इसके बोल हैं- ‘Sagar Di Vohti Lendi Indica Chala …’. इस गाने को सुनने के बाद हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर ये ‘Sagar Di Vohti है कौन?

सतनाम सागर ने बताया कि

इस गाने के गायक सतनाम सागर और उनकी पत्नी और गायिका शरणजीत शम्मी है। उन्होंने बताया कि जब वह शुरुआत में गाने लिखते थे तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे कि तुम जो लिखोगे उसे कोई सुनेगा नहीं। इस पर सागर जवाब देते थे, ‘आप बस इंतजार कीजिए.. मैं आज भी स्टार हूं, मैं कल भी स्टार हूं।’

उन्होंने कहा कि साल 2005 में रिलीज हुई उनकी एलबम ‘फूलां वाली रजाई’ को पंजाबी दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था। इतने लंबे समय के बाद अब करीब 20 साल बाद एक बार फिर उनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने पंजाबी श्रोताओं का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि उनका पहला एल्बम हिट होने के बाद डेक के समय रील और कैसेट पर भी उनके गाने हिट रहे और आज जब सोशल मीडिया का जमाना है तो अब भी लोग उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। इसी प्यार की वजह से ‘Sagar Di Vohti Lendi Indica Chala’ आज हर किसी की जुबान पर है।

गाने की कहानी बताते हुए सागर ने कहा कि…

‘Sagar Di Vohti ‘ गाने की कहानी बताते हुए सतनाम सागर ने कहा कि जब उन्होंने नई कार चलानी सीखी तो वह जालंधर जा रहे थे। इसी बीच उसने कब रेड लाइट जंप कर दी, जिसका उसे पता नहीं चला। आगे जाने पर पुलिस चौकी पर उन्हें घेर लिया गया और जब उनसे पूछा गया कि वह लाल बत्ती पर क्यों नहीं रुके तो उन्होंने कहा, ” मुझे इन लाइटों की जानकारी नहीं।” मुझे नहीं पता कि कब जाना है और कब रुकना है।”

इस पर जब नाके पर तैनात पुलिस अफसरों ने पूछा कि फिर आप गाड़ी कैसे चलाते है ? तो इस पर सतनाम ने जवाब देते हुए कहा कि जब लोग चलते है तो मैं भी चल पड़ता हूं, जब वह रुकते है तो मैं भी रुक जाता हूं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना ड्राईविंग करते समय लागू होने वाले कायदे-कानूनों के बारे लोगों को जागरूक करने और उन्हें जानकारी देने के लिए गीत लिखा जाए। इस घटना के बाद उन्होंने गीत Sagar Di Vohti … लिखा और गाया, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया, आज फिर से ये गीत बच्चे-बच्चे की जुबान पर छाया हुआ है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *