Election 2024: इस साल कई देशों में होंगे चुनाव, जाने कहाँ-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 684 शब्द|📅 17 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Election 2024: साल 2024 लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, इस साल दुनिया के 60 देशों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। कहा जा सकता है कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी इस बार मतदान करने वाली है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

संभावना जताई जा रही है कि 4 बिलियन यानी 400 करोड़ मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अलग-अलग देशों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव शामिल होंगे। 2024 का चुनावी कैलेंडर विविध प्रकार के मील के पत्थर प्रस्तुत करता है।

कहां-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट

  • भारत (India) में 96 करोड़ 9 लाख लोग वोट डालेंगे
  • अमेरिका (United States) में 26 करोड़ 9 लाख लोग वोट डालेंगे
  • बांग्लादेश (Bangladesh) में 12 करोड़13 लाख लोग वोट डालेंगे
  • पुर्तगाल (Portugal) में 86 लाख लोग वोट डालेंगे
  • साउथ अफ्रीका (South Africa) में 4 करोड़ 7 लाख लोग वोट डालेंगे
  • ब्रिटेन (UK) में 5 करोड़ 39 लाख लोग वोट डालेंगे
  • बेल्जियम (Belgium) में 94 लाख लोग वोट डालेंगे
  • वेनजुएला (Venezuela) में 2 करोड़ 1 लाख लोग वोट डालेंगे
  • घाना (Ghana) में 2 करोड़ लोग वोट डालेंगे
  • उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में 2 करोड़ 32 लाख लोग वोट डालेंगे
  • श्रीलंका (Sri Lanka) में 1 करोड़ 6 लाख लोग वोट डालेंगे
  • ट्यूनेशिया (Tunisia) में 9 लाख लोग वोट डालेंगे
  • मेक्सिको (Mexico) में 9 करोड़ 25 लाख लोग वोट डालेंगे
  • टोगो (Togo) में 5 लाख लोग वोट डालेंगे
  • ईरान (Iran) में 6 करोड़ 55 लाख लोग वोट डालेंगे
  • इंडोनेशिया (Indonesia) में 19 करोड़ 71 लाख लोग वोट डालेंगे
  • रोमानिया (Romania) में 1 करोड़ 59 लाख लोग वोट डालेंगे
  • रूस (Russia) में 11 करोड़ 4 लाख लोग वोट डालेंगे
  • साउथ कोरिया (South Korea) में 4 करोड़ 47 लाख लोग वोट डालेंगे
  • ताइवान (Taiwan) में 20 करोड़ 4 लाख लोग वोट डालेंगे
  • चाड (Chad) में 87 लाख लोग वोट डालेंगे
  • अल्जीरिया (Algeria) में 3 करोड़ लोग वोट डालेंगे

सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में तैयारियां पूरी

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में किया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 जून को किया जाएगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। बता दें कि 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है, पुरुष मतदाताओं 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है।

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तैयारी

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं।

इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए 55 लाख ईवीएम (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे, जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

घर जाकर लिए जाएंगे वोट

मालूम हो कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार ऐसा होगा कि मतदाताओं का वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर भी जाएंगे। दरअसल, 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाकर वोट लेंगे।

सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम

चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित कुल 4.5 लाख कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 1.67 लाख से अधिक मतदान अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 1.2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *