Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी, 3 ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 28 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। SSP को दी शिकायत में गुरबख्श कौर पत्नी नरिन्दर सिंह निवासी सकोहपुर ने बताया कि उसका पति खेतीबाड़ी करता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

गुरबख्श कौर ने बताया कि उसके 2 लड़कों में से बड़ा लड़का जार्डन में है तथा छोटा लड़का एक पैट्रोल पंप पर काम करता है। उसने बताया कि उसका छोटा लड़का विदेश जाना चाहता था।

सुखदेव राज एजेंटी का काम करता है

उसके बड़े लड़के ने बताया कि जार्डन में उसके साथ सुखविन्दर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी भोगपुर काम करता है। उसका भाई सुखदेव राज जो एजेंटी का काम करता है, जिसके साथ बातचीत करके छोटे लड़के हरजीत सिंह को किसी बड़े देश भेज देगे।

ना कनाडा भेजा और ना ही पैसे वापस किए

शिकायकर्ता ने बताया कि लड़के के कहने पर उन्होंने उक्त एजेंट सुखदेव राज के साथ बात की। उसने बताया कि उसके पास 2 वीजे है आप किसी लड़की को भी उसके साथ भेज सकते है।

उसने बताया कि उसने अपने लड़के के साथ अपनी भतीजी का पासपोर्ट भी उक्त एजेंट को दे दिया। उसने बताया कि उसने अपने पति की लिमिट से तथा शेष पैसे उधारे लेकर उक्त को 28 लाख रुपए दे दिए। परन्तु उक्त एजेंट ने उसके लड़के तथा भतीजी को कनाडा नही भेजा तथा न ही वह पैसे वापस किए।

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

उसने बताया कि जब जिस खाते में उन्होंने पैसे डाले थे उस संबंधी जानकारी हासिल की गई तो वह खाता वरुण दुबे का निकला। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुखदेव राज, सुखविन्दर सिंह तथा वरुण दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *