Canada News: ‘बेवकूफ भूरा लड़का’ कनाडा में नस्लीय टिप्पणी…Viral Video पर Comments

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, टोरंटो। Canada News: कनाडा में पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर के साथ खराब बर्ताव किए जाने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक शख्स नस्लीय टिप्पणी करता सुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

वीडियो में नस्लीय टिप्पणी कर रहे शख्स को ‘बेवकूफ भूरा लड़का’ कहते सुना जा सकता है। विवाद उस समय बढ़ा जब डिलिवरी एजेंट और ग्राहक के बीच भुगतान के मोड को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

टोरंटो से सामने आई घटना

राजधानी टोरंटो से सामने आई इस घटना में पिज्जा ऑर्डर करने वाले शख्स और डिलिवरी करने आए युवक को बहस करते देखा जा सकता है। सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस में दिख रहा शख्स ग्राहक को संतुष्ट करने का प्रयास करता है, लेकिन नाखुश ग्राहक पिज्जा पहुंचाने आए शख्स पर भड़क उठता है।

गुस्से में ग्राहक ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और मामला नस्लवादी टिप्पणी तक जा पहुंचा। ग्राहक और डिलिवरी एजेंट के बीच बहस भुगतान के तरीके को लेकर हुई।

वीडियो में डिलिवरी करने आए शख्स को परेशान करता दिखा

खबर के मुताबिक ब्रैम्पटन में हुई इस घटना में ग्राहक डिलिवरी करने आए एजेंट को परेशान करता दिखा। ग्राहक टिकटॉक के लिए कंटेंट बनाने का प्रयास कर रहा था।

इयान माइल्स चेओंग (एक्स @stillgray) नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, अगर उसे इस बात का पता लगेगा कि पिज्जा डिलिवरी एजेंट कौन है तो वह उसे बड़ी टिप की राशि भेजना चाहेंगे।

वायरल वीडियो पर ऐसे कर रहे है कमैंट्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इस घटना पर कई टिप्पणियां भी कीं। एक यूजर ने कनाडाई शख्स की नस्लीय टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया और गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि “उसे लोगों का अपमान करने वाले ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं”।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि “यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है”। यूजर ने कहा कि “किसी के साथ खराब बर्ताव करने का अंजाम भी वैसा ही होता है”। एक अन्य यूजर ने ग्राहक को क्रूरता से भरा “बदमाश शख्स” करार दिया। इसने कहा कि उसे केवल डिलिवरी एजेंट के लिए बुरा लग रहा है, जो केवल अपना काम करने का प्रयास कर रहा था।

वीडियो की आवाज सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राहक एक पुरुष है। हालांकि, उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। डिलीवरी ब्वॉय के साथ अपमानजनक तरीके से बात करते हुए ग्राहक नकद भुगतान करते हुए कहता है कि बाकी पैसों को लिए उसके ऑफिस आकर संपर्क करे। एजेंट के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उसने कहा कि उसके पार खुदरा पैसे नहीं है, जिससे वह बचे हुए पैसे लौटा सके। उसने यह भी समझाया कि बिल में कैश-ऑन-डिलिवरी जैसा विकल्प नहीं लिखा है।

डिलिवरी ब्वॉय ने आपा नहीं खोया

अपमानजनक बर्ताव के बावजूद पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय ने आपा नहीं खोया। उसने कार्ड से भुगतान करने संबंधी सवाल किया। इतना सुनते ही ग्राहक भड़क गया और कहा, क्या उसे लगता है कि उसने पहले कभी भुगतान नहीं किया है। उसने चुनौती देने के अंदाज में बात शुरू कर दी। ग्राहक ने डिलिवरी एजेंट से यह भी कहा कि वह हमेशा नकद भुगतान ही करता है।

मामले को सुलझाने के लिए डिलिवरी ब्वॉय ने ये काम किया

मामले को सुलझाने के लिए डिलिवरी एजेंट ने अपनी कंपनी को कॉल किया। इसी समय ग्राहक को ‘बेवकूफ भूरा आदमी’ कहते सुना गया। अपमानित होने के बाद पिज्जा डिलिवरी एजेंट पहले पैसे लेने और फिर फूड पार्सल डिलीवर करने का प्रस्ताव देता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इतना सुनते ही ग्राहक आपा खो देता है और डिलिवरी ब्वॉय को पैकेज वापस लेने की चुनौती देता है। असहाय डिलिवरी एजेंट ग्राहर सेवा केंद्र पर एक बार फिर फोन मिलाता है। अंत में ग्राहक के पैसे लौटाने की सहमति बनती है और पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बाहर निकल जाता है। इसके बाद भी ग्राहक उस पर टिप्पणी करना जारी रखता है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *