ISRO: भारत की स्पेस एजेंसी ISRO की हुई तारीफ, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

पेरिस। ISRO: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने हाल के सफल प्रक्षेपणों के लिए इसरो की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष और विशेष कर चंद्र अन्वेषण में भारत की उपलब्धियां आश्चर्यजनक हैं।

अंतरिक्ष में भारत जो हासिल कर रहा है, वह आश्चर्यजनक

ईएसए (ESA) की ओर से पेरिस में 323वीं परिषद बैठक की मेजबानी की गई। एशबैकर ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत जो हासिल कर रहा है, वह आश्चर्यजनक है। हमने ईएसए परिषद में इसरो अध्यक्ष डा. एस सोमनाथ की मेजबानी की।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

यह प्रतिनिधियों के लिए ईएसए-इसरो के वर्तमान और भविष्य की योजनाओं के संबंधों में अधिक जानने का अवसर था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग को गहरा करने के रणनीतिक महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता।

भारत 2023 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा

अंतरिक्ष यात्री थामस पेस्केट भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल साफ्ट लैंडिंग और भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण के साथ ही भारत 2023 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा।

मील के पत्थर वाले इन कदमों ने न सिर्फ वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को दृढ़ कर दिया, बल्कि भारत में निजी क्षेत्रों को भी बढ़ावा देने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

भारत अब चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव के पास पहुंचने वाला पहला देश है और चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

Jalandhar Police पर लगा बड़ा आरोप| Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar