Akhilesh Yadav CBI Notice: अखिलेश यादव को CBI का समन, 29 फरवरी को गवाही के लिए होना होगा पेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Akhilesh Yadav CBI Notice: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सीबीआई की ओर से रेत के अवैध खनन मामले में नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 29 फरवरी को अखिलेश यादव को दिल्ली में सीबीआई के समक्ष गवाही के लिए पेश होना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश को सीआरपीसी की धारी 160 के तहत नोटिस जारी किया गया है, जिसके तहत उन्हें 29 फरवरी को सीबीआई के सामने गवाही के लिए पेश होना होगा।

सपा नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता आइपी सिंह भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। सपा नेता ने कहा- सीबीआई, ईडी हर चुनाव से पहले सक्रिय हो जाती है और बीजेपी के इशारों पर सम्मन भेजती है। उन्होंने आगे कहा कि हम डरने वालों में नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के लिए बता दें, साल 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और कई सरकारी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में दावा किया गया कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया था।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें



















Leave a Comment