डेली संवाद, जालंधर। Canada News: पंजाब के जालंधर में 3 लोगों से कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर 3 ट्रैवल एजेंटों ने करीब 8.60 लाख रुपए की ठगी कर दी। आरोपी बस स्टैंड के पास वासल टावर में ग्लोबल इंनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
मुख्य आरोपी की पहचान सिद्धार्थ कटारिया निवासी जालंधर के रूप में हुई है। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने कटारिया सहित 3 अन्य पर 3 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। सभी को पुलिस जल्द नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी।
महिला को कनाडा भेजने के नाम पर की ठगी
गढ़शंकर के रहने वाले हरमेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि साल 2021 में वह कटारिया के ऑफिस गए थे। जहां उनकी मुलाकात सिद्धार्थ के साथ हुई थी। दोनों में करार हुआ कि कटारिया उसकी पत्नी को कनाडा भेजेगा। आरोपी ने वीजा लगवाने के लिए करीब 9 लाख रुपए की मांग की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पीड़ित के सभी दस्तावेज उसने अपने कब्जे में ले लिया। पहले पीड़ित ने 3.45 लाख रुपए दे दिए। मगर न तो आरोपी ने वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। जब पुलिस को मामले की शिकायत दी गई तो पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
अमृतसर की महिला से ठगे लाखों
गुरनाम नगर, अमृतसर की रहने वाली आरती शर्मा ने कहा कि आरोपी कटारिया से कनाडा भेजने के लिए 5 लाख की डील हुई थी। पीड़िता ने 3.65 लाख रुपए दिए। एक साल बीत जाने के बाद भी आरोपी ने काम नहीं करवाया। जिसके बाद मामले में पीड़ित को उक्त जाली एजेंट ने चेक भी दिया। जोकि बाउंस हो गया, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुर्तगाल भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
इसी तरह जालंधर के रहने वाले अशोक कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उक्त एजेंट ने ठगी की थी। आरोपी ने पीड़ित से डेढ़ लाख लेकर न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें








