Greater Noida: Blue Sapphire Mall में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ग्रेटर नोएडा। Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में लोगों के ऊपर मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्लू सफायर मॉल की छत से ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

पीड़ितों की पहचान हरेंद्र भाटी और शकील के रूप में हुई, जिनकी उम्र 35 वर्ष थी। छत की ग्रिल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गाजियाबाद के रहने वाले थे। इस घटना से मॉल जाने वालों में दहशत फैल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मी फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीसीपी ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है

मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त डीसीपी हृदेश कथरिया ने कहा, ”मॉल की पांचवीं मंजिल से लोहे की ग्रिल गिर गई। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित एस्केलेटर की ओर जा रहे थे, तभी बाड़ लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ग्रिल अचानक गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।” डीसीपी ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें



















Leave a Comment