Punjab Crime News: NRI युवक की पंजाब में गोली मारकर हत्या, आस्ट्रेलिया से कुछ दिन पहले ही आया था गांव

Daily Samvad
2 Min Read
Haryana Govt Ad
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab Crime News: पंजाब के पठानकोट से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पठानकोट में NRI युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव परमानंद के पास NRI युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

मृतक युवक की पहचान हरदेव सिंह ठाकुर के रूप में हुई है जोकि चकमीर जिला पठानकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था और बीती रात एक शादी समारोह से घर लौट रहा था।

परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात वह तरनतारन में एक शादी समारोह गया था और अपने साले के साथ थार में सवार होकर वापस आ रहा था। इसी बीच उसने अपने साले मलकपुर के पास उतर दिया। इस दौरान उसके किसी का फोन आया और गुरदासपुर की तरफ चला गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौके हो गई। अभी तक फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *