Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News, Canada-India News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली है। कनाडा भेजने के नाम पर 17.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

fraud travel agent

आरोपियों ने दुबई से युवक को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने 20 लाख रुपये मांगे थे। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रीतम सिंह निवासी खेड़ी रामनगर ने बताया कि वह अपने भाई धर्मवीर सिंह को विदेश में भेजना चाहता था।

20 लाख रुपये में बात की पक्की

इस दौरान आरोपी वेदपाल निवासी बुढ़नपुर जिला करनाल ने स्पेन से उसे कॉल कर उसके भाई को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। आरोपी की मां ने उससे 20 लाख रुपये में बात पक्की कर ली। आरोपियों ने उसके भाई को दुबई से कनाडा भेजने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उनकी बातों में आकर उसने 26 फरवरी 2019 को तीन लाख रुपये आरोपियों के बताए खाते में डाले थे। तब 19 मार्च को तीसरे आरोपी कश्मीर सिंह ने उसके भाई को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। कुछ दिन बाद वेदपाल ने उसके पास कनाडा का वीजा भेजकर 25 जून को दो लाख, 27 जून को दो लाख, अगले दिन तीन लाख, पांच जुलाई तीन लाख और नौ जुलाई को 4.40 लाख रुपये उनके बताए खाते में डाले थे।

कुल 17.40 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को दुबई से कनाडा नहीं भेजा। बाद में उसने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी था। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *