Jalandhar News: जालंधर में Marwaha Autos के मालिक की कामर्शियल इमारतों पर बड़ा एक्शन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम ने शहर के एक बड़े रसूखदार व्यक्ति की दो बड़ी कामर्शियल इमारतों पर कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि ये दोनों कामर्शियल इमारत Marwaha Autos, Jalandhar से संबंधित हैं। इन इमारतों का काम निगम टीम ने रुकवा दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

नगर निगम के MTP विजय कुमार ने बताया कि नक्शे के विपरीत Marwaha Autos, Jalandhar की कामर्शियल इमारत बन रही थी, जिसकी शिकायत आई थी, शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि Marwaha Autos, Jalandhar से संबंधित दोनों इमारतें माडल टाउन में आती हैं।

श्री गीता मंदिर के पास इमारत पर एक्शन
श्री गीता मंदिर के पास इमारत पर एक्शन

श्री गीता मंदिर के पास इमारत पर एक्शन

MTP विजय कुमार के मुताबिक एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने ये कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि Marwaha Autos, Jalandhar की पहली इमारत माडल टाउन में श्री गीता मंदिर के पास बन रही थी, इस इमारत को पास हुए नक्शे से ज्यादा बनाया गया है। जिससे इसका काम रुकवा दिया गया है।

पापा व्हिस्की के साथ इमारत पर कार्रवाई
पापा व्हिस्की के साथ इमारत पर कार्रवाई

पापा व्हिस्की के साथ इमारत पर कार्रवाई

इसी तरह Marwaha Autos, Jalandhar की दूसरी कामर्शियल इमारत माडल टाउन में निक्कू पार्क के सामने और पापा व्हिस्की से सटकर बन रही थी। इस इमारत में भी नक्शे के अनुरुप काम नहीं चल रहा था। जिससे बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने काम रुकवा दिया।

दोनों कामर्शियल इमारत का काम रोका गया

MTP विजय कुमार ने बताया कि Marwaha Autos, Jalandhar की दोनों कामर्शियल इमारत का काम रोका गया है। अगर इस दौरान इमारत का काम होता है तो बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR भी हो सकती है। इसके अलावा बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई भी नगर निगम कर सकता है।

MTP Vijay Kumar Jalandhar

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे पहले Marwaha Autos, Jalandhar ने नकोदर रोड पर कारों का शोरूम खोला था। जिस इमारत में शोरूम खोला गया था, उसका नक्शा ही नहीं पास था। जिससे कार कंपनी ने काम होल्ड कर दिया था। आपको बता दें कि नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच इस वक्त कई बड़ी कामर्शियल इमारतों का काम रुकवा कर रखा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसमें अग्रवाल ढाबे की इमारत और रविंद्रा डे बोर्डिंग स्कूल की इमारत शामिल है। अग्रवाल ढाबे के मालिक की इमारत को तो सील कर दिया गया है। क्योंकि अग्रवाल ढाबे का मालिक नगर निगम के अफसरों के आदेश के बाद भी अवैध तरीके से तीसरी मंजिल पर लैंटर डाल दिया था।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *