US News: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, पंजाब के दो युवकों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। US News: अमेरिका (America) में पंजाब के दो युवकों की मौत की खबर सामने आ रही है। विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है।

खबर है कि पंजाब के दो युवकों की अमेरिका में सड़क हादसे के दौरान के दौरान मौत हो गई है। मृतक युवक पंजाब के होशियारपुर के हलका दसूहा के रहने वाले बताए जा रहे है। मृतक युवकों की पहचान गांव टर्केयाना निवासी 23 वर्षीय सुखजिंदर सिंह और 23 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दो साल पहले अमेरिका में गए थे। दोनों युवक अमेरिका में एक साथ ट्रॉला चलाते थे। हाल में दोनों युवक कैलिफोर्निया से न्यू मैक्सिको जा रहे थे। जब ये दोनों युवक हाईवे नंबर 144 पर पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को कड़ी छह घंटे की मशक्कत के बाद ट्राले से बाहर निकाला जा सका। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। दोनों के घर वालों ने पंजाब और केंद्र सरकार से बेटों के शव को भारत लेन के लिए मदद की गुहार लगाई है।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *