Miss World 2024: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड, जानिए इनके बारे में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Miss World 2024: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा 71वां मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। क्रिस्टीना पिस्जकोवा 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं। वे 24 साल की हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मिस वर्ल्ड का ये ग्रांड आयोजन मुंबई में हुआ। पिछले साल की विनर कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। लेबनान की यासमिना जायटौन के सिर फर्स्ट रनर-अप का ताज सजा।

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

19 जनवरी 1999 को जन्मीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा अभी लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही साथ क्रिस्टीना ने मॉडलिंग का करियर भी चुना और इतना ही नहीं उनका Krystyna Pyszko Foundation नाम का एक फाउंडेशन भी है।

क्रिस्टीना ने बताया अपना सबसे यादगार पल

क्रिस्टीना ने तंजानिया में गरीब और असहाय बच्चों के लिए काफी काम किए हैं। उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है जिसमें वो अपना पूरा सहयोग देती हैं। अंग्रेजी स्कूल खोलना उनके जीवन का सबसे यादगार पल था। इसके अलावा क्रिस्टीना को संगीत और कला में भी काफी रुचि है। उन्हें ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाने का शौक है।

5 फीट 11 इंच की क्रिस्टीना इंग्लिश, पोलिश, स्लोवॉक और जर्मन भाषाएं बोल लेती हैं। चेक रिपब्लिक से दूसरी बारी कोई मिस वर्ल्ड बना है। इससे पहले साल 2006 में Tatana Kucharova ने यह खिताब जीता था।

bollywood की हस्तियों ने दी परफॉर्मेंस

भारत ने पूरे 28 साल बाद मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की। मिस वर्ल्ड 2024 में 12 जज में फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

करण जौहर के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस शो को होस्ट किया। वहीं मशहूर सिंगर शान ने अपने धमाकेदार गानों से शो में समां बांधा। नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भारत का प्रतिनिधित्व 22 साल की सिनी शेट्टी ने किया, जो मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। हालांकि वे टॉप 4 कंटेस्टेंट में जगह नहीं बना पाईं। साल 2022 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज जीता था।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें



















Leave a Comment