Kala Jatheri Weds Lady Don Anuradha: गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन की आज शादी, अनुराधा हाथों में मेहंदी लगी पहुंची बैंक्वेट हॉल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kala Jatheri Weds Lady Don Anuradha: एक ऐसी शादी इन दिनों देश में चर्चा में है, जिसे हर कोई देखना और जानना चाहता है। ये शादी आज यानी 12 मार्च को होने जा रही है। यह शादी तिहाड़ जेल में कैद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा की है।

इस शादी को लेकर बैंक्वेट हॉल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शादी के दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, स्पेशल स्टाफ, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस टीम मौजूद रहेगी। मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को होने वाली इस शादी की तैयारियां भले ही हल्की हों, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी पर नजर रखने के लिए इस बैंक्वेट हॉल के अंदर और बाहर एक नहीं बल्कि सैकड़ों पुलिसकर्मियों का जमावड़ा होगा। दरवाजे पर 2 मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। जहां से सभी को चेकिंग के लिए गुजरना पड़ेगा। दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ये शादी समारोह स्थल तिहाड़ जेल से करीब 12 किलोमीटर दूर है। अनुराधा चौधरी शादी के लिए दिल्ली पहुंच गई है। साथ ही पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में काला जठेड़ी भी विवाह स्थल पर पहुंच चुका है। 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दूल्हा बनने जा रहा काला जठेड़ी इसी जेल से पुलिसकर्मियों (बारातियों) के साथ सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम ठीक 4 बजे शादी की तमाम रस्मों को पूरा करने के बाद वापस जेल पहुंच जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कि बैंक्वेट हॉल ने शादी से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैंक्वेट हॉल के स्टाफ की संख्या करीब 20 है, उनके पहचान पत्र छीन ले लिए गए हैं, इसके अलावा बैंक्वेट हॉल के आसपास की सभी दुकानें बंद रखी गई हैं। सभी सीसीटीवी कैमरा लाइन की जांच की जा रही है।

सिक्योरिटी कोड के जरिए बैक्वेंट हॉल में होगी एंट्री

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमों के अलावा 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मॉडर्न हथियारों से लैस होकर दोनों के बीच रहेंगे। इसके अलावा करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिवार ने 150 मेहमानों की लिस्ट पुलिस को दी है। मेहमान भी एजेंसियों की रडार पर रहेंगे। मेहमानों को खास सिक्योरिटी कोड दिया जाएगा। जिसके जरिए ही बैक्वेंट हॉल में एंट्री होगी। बिना पास के पार्किंग में वाहनों को एंट्री भी नहीं दी जाएगी।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *