Punjab News: सीएम भगवंत मान ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए ये आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अधिकारियों को आगामी लोक सभा चुनाव बिना किसी डर-भय, निष्पक्ष और शांतमयी ढंग से करवाने के लिए कहा। आज यहाँ पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल, पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पीज समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव निर्विघ्न और सुचारू ढंग से होने अनिवार्य हैं, जिससे लोग आज़ादी से वोट डाल सकें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का जश्न हैं, जिस कारण यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि हर एक वोटर बेखौफ होकर इस चुनाव में हिस्सा लें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस मंतव्य के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़नी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि यह चुनाव शांतमयी ढंग से करवाने के लिए राजनीतिक पार्टियों समेत सभी प्रमुख हितधारकों के साथ तालमल किया जाए।

पार्टियों में सुरक्षा और हिफ़ाज़त की भावना होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में सुरक्षा और हिफ़ाज़त की भावना होनी चाहिए, जिससे सभी पार्टियाँ बढ़-चढक़र चुनाव में हिस्सा ले सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश का संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को समान अवसर प्रदान करता है, जिससे वह चुनाव में शिरकत कर सकें और इसकी पालना को हर हाल में सुनिश्चत बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एक अन्य मसले पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की सहायता के लिए अर्ध-सैनिक बलों की कई कंपनियाँ भी राज्य में जल्द ही पहुँच जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह फोर्स राज्य की रिवायतों, धर्म, और रीति-रिवाज़ों से अंजान होती हैं, जिस कारण पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को किसी तरह से ठेस न पहुँचे।

लोगों की भावनाओं का ख़्याल रखना सबसे जरूरी

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसकी पालना करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों की भावनाओं का ख़्याल रखना सबसे जरूरी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि जि़ला और राज्य स्तर पर सिविल और पुलिस प्रशासन के दरमियान उपयुक्त तालमेल सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए इसका पालन करना बहुत ज़रूरी है।

हथियार रखने वालों के खिलाफ करनी चाहिए सख़्त कार्यवाही

उन्होंने कहा कि इस कदम से समूचे प्रशासन को लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस को राज्य में ग़ैर-कानूनी हथियारों की समस्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलानी चाहिए और ऐसे हथियार रखने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में लाईसेंसी हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया में तेज़ी लानी चाहिए और इसको चुनाव से पहले मुकम्मल किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि राज्य में शांतमयी चुनाव करवाए जाएँ और इसमें किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को चुनावी बुलेटिन निरंतर जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिससे लोगों को चुनाव सम्बन्धी उठाए जा रहे कदमों के बारे में ताजा जानकारी हासिल होती रहे।

लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्मों का करें प्रयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान अफ़वाहें फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि पुलिस फोर्स को हाल ही में मुहैया करवाए गए हाई-टैक वाहनों को अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाना चाहिए, जिससे स्थिति के साथ और अधिक कारगर ढंग से निपटा जा सकता है। भगवंत सिंह मान ने जिलों में सभी संवेदनशील स्थानों ख़ासकर पुलिस नाकों पर सी.सी.टी.वी. स्थापित करने को भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *