Canada News: कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे तीन भारतीयों सहित 4 लोग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News, Canada-India News: कनाडा (Canada) से अमेरिका (America) में अवैध रूप से घुसने का मामला सामने आया है। बता दे कि अमेरिका में अवैध रुप से घुसपैठ करने की मामले अकसर सामने आते रहते है चाहे वह मैक्सिको बॉर्डर से हो या फिर कनाडा के रास्ते से।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन भारतीयों समेत चार लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों द्वारा बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने एक महिला सहित चार लोगों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बफेलो शहर में अंतरराष्ट्रीय रेलमार्ग पुल पर चलती हुई मालगाड़ी से अचानक कूदे थे। इसमें 3 भारतीयों समेत चौथा शख्स डोमिनिकन गणराज्य का ही एक नागरिक है।

वहीं पुलिस ने चारों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक चोट लगने के कारण महिला दौड़ नहीं पा रही थी और पुलिस को करीब आते देख उन लोगों ने महिला को अकेले छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने पीछा करते हुए सभी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं जांच में इस बात का भी पता चला है कि इन चारों लोगों के पास कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। वहीं तीनो पुरुषों को बटाविया संघीय निरोध केंद्र में हिरासत में रखा गया है। जहां निर्वासन की सुनवाई होने तक यहीं बंद रहेंगे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें



















Leave a Comment