Punjab News: मंत्री मीत हेयर की हाजिऱी में राज गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य महिला आयोग के नव-नियुक्त चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर राज लाली गिल बखूबी अपनी जि़म्मेदारी निभाएंगे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं के बीच एक पुल के तौर पर काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने राज लाली गिल को बधाई देते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि राज्य में औरतों की भलाई सम्बन्धी स्कीमों को लागू करके औरतों की भलाई को यकीनी बनाऐंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राज लाली गिल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी जि़म्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने पद संभालते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से उनकी ड्यूटी औरतों की भलाई के लिए लगाई गई है। इस ड्यूटी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें

इस मौके पर हरचन्द सिंह बस्र्ट, जनरल सैक्रेट्री पंजाब, चेयरमैन मंडी बोर्ड, नरिन्दर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिल्कफैड, प्रभजोत कौर चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड मोहाली, सुखजिन्दर सिंह काऊणी चेयरमैन, मंगल सिंह जालंधर चेयरमैन, आम्म प्रकाश सिंह बबलू चेयरमैन, मनजीत सिद्धू और नामी कलाकार करमजीत अनमोल मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *