Government Jobs: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली बंपर भर्तियां

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस अभियान के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2024 है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों के माध्यम से भी अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से 102 प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी पदों पर भर्ती की जाएगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पी.डब्ल्यू.बी.डी. वहीं महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 20 मार्च 2024 और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2024 है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *