Punjab News: आप सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, खटकड़ कलां। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के 2 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खटकड़ कलां पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव में म्यूजियम का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये नए तरह के बेरोजगार लोग पैदा हो गए हैं, इन्हें राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता और लोगों ने कुर्सियां छीन ली हैं। इनका चेहरा देखना भी लोग पसंद नहीं करते।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इलाके में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ तो पंजाबी बच्चों को यूक्रेन से बचाया गया। जब मैंने उनकी बातें सुनी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने मुझे बताया कि यहां मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में हम शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी बड़े सुधार करेंगे। निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई एक समान होगी। इसी तरह सरकारी और निजी अस्पतालों में भी समान इलाज मिलेगा।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *