Climate Change Alert: दुनिया के लिए खतरे की घंटी! UN की रिपोर्ट के बाद बढ़ी चिंता, 2023 रिकॉर्ड पर रहा सबसे गर्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Climate Change Alert: पिछले कुछ सालों में पर्यावरण में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तकनीक की मदद से तेजी से विकसित हो रही दुनिया में कार्बन उत्सर्जन मानव अस्तित्व के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है।

यह बात संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 2014 से 2023 के बीच के 10 साल सबसे गर्म दशक रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी वार्षिक जलवायु स्थिति रिपोर्ट जारी की है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि 2023 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म साल रहा है। जबकि 2014 से 2023 तक का समय सबसे गर्म दशक के तौर पर दर्ज किया गया है। इन 10 वर्षों के दौरान, गर्मी की लहरों ने महासागरों को प्रभावित किया। ग्लेशियरों को भी रिकॉर्ड बर्फबारी का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की इस रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट बताती है कि हमारी धरती विनाश के कगार पर है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 1950 के दशक में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से दुनिया भर के प्रमुख ग्लेशियरों को बर्फ की सबसे बुरी क्षति हुई है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *