Punjab News: केंद्र ने पंजाब सरकार से छोटे मूसेवाला के जन्म की मांगी रिपोर्ट, मां चरण कौर की उम्र पर उठाएं सवाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के माता-पिता के घर एक नन्हा मेहमान आया है। शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मूसेवाला की हत्या के बाद पहली बार बलकौर सिंह के घर में खुशी का माहौल है। बता दे कि इस बच्चे का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए हुआ था। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबर है कि केंद्र सरकार ने IVF तकनीक से बच्चे के जन्म बारे पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। केंद्र ने पंजाब सरकार से पूछा है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

केंद्र सरकार ने आईवीएफ तकनीक का उपयोग करने के लिए चरण कौर की उम्र पर सवाल उठाया है। कानून के मुताबिक, IVF तकनीक का इस्तेमाल 21 से 50 साल की उम्र तक किया जा सकता है, लेकिन चरण कौर की उम्र 58 साल है।

केंद्र ने पत्र में लिखा है कि ऐसी रिपोर्ट आई है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण सिंह ने 58 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है। कानून के मुताबिक, किसी महिला के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करने की उम्र सीमा 21-50 साल के बीच है। इस मामले की जांच करने और ए.आर.टी. (रेगुलेशन) अधिनियम, 2021 के अनुसार इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जाए।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *