BJP Candidate List: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। BJP Candidate List: Lok Sabha Election 2024- भाजपा (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट गुरुवार को जारी की है। ये भाजपा की तीसरी लिस्ट है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

भाजपा की तीसरी लिस्ट में तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। पार्टी अब तक 276 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

bjp candidate list
bjp candidate list

इसके अलावा गुरुवार को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तेजु सीट से मोहेश चाई को उम्मीदवार घोषित किया। आपको बता दें कि भाजपा ने पहली लिस्ट 2 मार्च को जारी की थी। इसमें 195 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का आसर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम थे। वहीं, भाजपा की दूसरी लिस्ट 13 मार्च को आई थी, जिसमें 72 नाम थे। इसमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















Leave a Comment