Kangana Ranaut: कांग्रेस नेता ने कंगना रणौत की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर की पोस्ट, मचा सियासी घमासान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेेली संवाद, नई दिल्ली। Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कंगना रणौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही नेताओं समेत फिल्मी सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

दरअसल, कांग्रेस नेता सुप्रिया ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से भाजपा के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। हालांकि, बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन इस मामले पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब इस पोस्ट पर कंगना रणौत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

कंगना की प्रतिक्रिया…

कंगना ने सुप्रिया की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ”प्रिय सुप्रिया जी, मैंने एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में हर तरह की महिला किरदार निभाए हैं। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में राक्षस तक।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

कंंगना ने आगे लिखा कि रज्जो में एक प्रॉस्टिट्यूट से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेत्री तक। हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा रखने से ऊपर उठना चाहिए। साथ ही, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को लेकर इस प्रकार के अपशब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार होती है…।”

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















Leave a Comment