Sports News: द्वितीय मास्टर्स हॉकी लीग में पंजाब की महिलाओं और पुरुषों ने खिताब जीते

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Sports News: लुधियाना के कस्बा समराला में मास्टर्स हॉकी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 से 25 मार्च तक आयोजित दूसरी मास्टर्स हॉकी लीग में पंजाब की 35 साल से ऊपर की महिलाओं की मास्टर्स टीमों और 50 साल से ऊपर की पुरुषों की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस पांच दिवसीय टूर्नामेंट में पंजाब के अलावा हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली की टीमों ने भाग लिया। 35 वर्ष से अधिक महिलाओं की फाइनल प्रतियोगिता में पंजाब (रेड) ने पंजाब (ब्लू) को 4-1 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता

जबकि हिमाचल की टीम तीसरे स्थान पर रही। लीग राउंड में पंजाब (रेड) ने 9 अंक, पंजाब ब्लू ने 7 अंक और हिमाचल ने चार अंक बनाए थे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों में पंजाब (रेड) ने पंजाब (ब्लू) को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जबकि बठिंडा मास्टर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब (लाल) को 9 अंक, पंजाब (नीला) को 6 अंक और बठिंडा को 3 अंक मिले। इस हॉकी लीग के दौरान नामधारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा उदय सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।

जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार



















Leave a Comment