Congress Income Tax Notice: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका, आयकर विभाग ने थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress Income Tax Notice: इस समय की बड़ी खबर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बार फिर इनकम टैक्स (Income Tax) ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

इस नोटिस में पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग का डिमांड नोटिस वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए है। 1700 करोड़ की राशि में जुर्माना और ब्याज शामिल है। आयकर विभाग के नोटिस ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस की परेशानी और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 2017-2021 के लिए आयकर विभाग के जुर्माने की दोबारा जांच की मांग की थी, लेकिन अदालत ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पार्टी को नोटिस भेजा गया है। अब कांग्रेस पार्टी 3 अन्य वर्षों की आय की जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है। यह जांच रविवार तक पूरी होगी।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें



















Leave a Comment