Jalandhar News: आप सरकार की बड़ी कार्रवाई, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की घटाई सुरक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। बीते दिन जालंधर के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी। वहीं अब इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इन दोनों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आप सरकार ने सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से पूर्व MLA शीतल अंगुराल की सुरक्षा में कटौती करने के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार रिंकू की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के कमांडो वापस बुला लिए गए हैं। साथ ही एक सुरक्षा गाड़ी (पायलट जीप) को भी सुरक्षा से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी पूर्व विधायक अंगुराल के सुरक्षाकर्मी कम नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

रिंकू के पास पहले चार पुलिसकर्मी और 4 स्पेशल ट्रेंड कमांडो सुरक्षा के लिए मौजूद थे। मगर सरकार ने 4 कमांडो वापस बुला लिए हैं। 2 की रवानगी कल यानी शुक्रवार को हो गई थी। वहीं, दो की रवानगी आज या फिर सोमवार तक हो जाएगी। जल्द ही अंगुराल की भी सुरक्षा घटाई जाएगी।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *