Jalandhar News: जालंधर से ट्रांसफर के बाद भी PUDA का अफसर कई कालोनियों में है पार्टनर, रिश्वत के पैसे से काटता है अवैध कालोनी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 03 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट अथारिटी (Punjab Urban Planning & Development Authority) यानि PUDA का एक अफसर जालंधर में कालोनियां कटवाने का ठेका ले रहा है। उक्त अफसर कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहा, जिससे जालंधर के कई बड़े कालोनाइजरों से करोड़ों रुपए वसूले और अब खुद बड़ा कालोनाइजर बन गया है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

जालंधर के पुडा दफ्तर में तैनात रहे उक्त अफसर कालोनाइजरों से हर कालोनी में अपना हिस्सा रखने के लिए मजबूर करता रहा है। एक कालोनाइजर के साथ मिलकर उक्त अफसर ने दूसरे कालोनाइजरों से न केवल वसूली करता रहा है, बल्कि अपने कालोनाइजर दोस्त के साथ मिलकर अवैध कालोनियां काटता रहा।

कालोनाइजर मित्र के साथ मिलकर सरकार को चूना

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद उक्त अफसर का तबादला किया गया, लेकिन उसके कालोनाइजर मित्र ने अपनी राजनीतिक पहुंचे और पैसे के बल से तबादला रुकवा दिया था। लेकिन जालंधर के एक विधायक ने उसका दोबारा तबादला करवा दिया। हालांकि उक्त पुडा अफसर इतना पावरफुल है कि उसने जालंधर के पडोसी जिले में ही अपनी ड्यूटी लगवाई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जालंधर के पडोसी जिले में ड्यूटी के नाम पर हाजिरी लगाकर उक्त पुडा अफसर जालंधर में कालोनाइजर मित्र के साथ पठानकोट रोड, 66 फुटी रोड और फोल्ड फगवाड़ा रोड समेत कई जगहों पर अवैध कालोनियों काटकर करोड़ों रुपए सरकार को चूना लगा रहा है।

जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *