डेली संवाद, चंडीगढ़। Women Alcohol Consumption: शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है लेकिन इसके बावजूद भी लोग शराब का सेवन करने से कतराते नहीं है। लड़का हो या फिर लड़की हर कोई आज के समय में शराब का सेवन कर रहा है।
देश के हर कोने में शराब का सेवन करने वाले लोग मिल जाते हैं। बात अगर शराब पीने वाले लोगों की करें तो देश में बहुत बड़ी संख्या में शराब के शौकीन लोग हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में इनकी संख्या भी अलग-अलग है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हे शराब की लत होती है और वो रोज शराब पीते हैं जबकि कुछ लोग कभी कभी शराब पीते हैं। हाल ही में एक सर्वे हुआ है जिसमे पता चला है कि भारत का ऐसा कौन का राज्य है यहां की लड़कियां सबसे ज्यादा शराब पीती है।
सर्वे के अनुसार अरुणाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है यहां की लड़कियां बसे ज्यादा शराब का सेवन करती है। नेशनल फैमली एंड हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के अनुसार साल 2019 से लेकर 22 के बीच 15 साल से ऊपर की 24 फीसदी लड़कियां शराब का सेवन करती है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
वहीं दूसरे नंबर पर सिक्किम है यहां 16 फीसदी लड़कियां शराब पीती है इसके साथ ही दिल्ली, गोवा, पंजाब, गुजरात आदि के राज्यों में भी लड़कियों द्वारा शराब की खपत की जाती है लेकिन यहां अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से कम लड़कियां है।
जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते है हर वर्ष यहां अरबों लीटर शराब पी जाती है। वहीं 30 से 40 फीसदी शराब सेवन करने वालों में उत्तराखंड, मणिपुर, मेघलय, त्रिपुरा और ओडीसा के कुछ हिस्से शामिल हैं।
जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें






