Jalandhar News: जालंधर में भाजपा को झटका, महिला मोर्चा की प्रधान ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 04 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर भाजपा से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर से भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान ने अपने सभी पदों से इस्तीफा से दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने वीडियो जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले पार्टी ने बैठकें कर राय ली थी, उस एक चीज को नहीं माना गया। उनका कहना है कि मेरा सुशील रिंकू और अंगुराल से कोई नीजी झगड़ा नहीं है लेकिन हमारी मांग थी कि उम्मीदवार भाजपा का ही होना चाहिए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

आरती का कहना है कि जिनके खिलाफ हम बोलते आए है, उनके लिए हम वोट नहीं मांग सकते है, मेरे से नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं एक समाजसेवी बनकर ही रहना पसंद करूंगी। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कोई और पार्टी ज्वाइन नहीं करने वाली है।

तस्कर का खुलासा, MLA के खासमखास पर आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *