Aaj Ka Rashifal: कई राशि के जातकों को मिलेगा आज सच्चा प्यार, तो कई के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा; जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 907 शब्द|📅 08 Apr 2024

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 8 April 2024: आज है सोमवार, तारीख है 08 अप्रैल 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन शंकर जी की पूजा सच्ची श्रद्धा के साथ करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। ऐसे में आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय
पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। साथ ही किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। साथ ही आर्थिक तौर से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपके विरोध में आ सकते है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आए के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा नहीं, तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने साथियों से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं, तो आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें नहीं, तो भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। साथ ही कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों के बारे में जानकारी ले लें। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के चलते किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते, लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है। साथ ही आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

JP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *