Wind Chime: विंड चाइम को इस तरह घर में लगाए बढ़ेगी पॉजिटिविटी, किचन में लगाने की भूल न करे

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 458 शब्द|📅 08 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wind Chime: वास्तु की तरह फेंगशुई शास्त्र भी भारत में बहुत प्रचलित है। इस शास्त्र में भी ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो गुडलक और बैडलक लेकर आती हैं। इन्हीं चीजों में से एक है विंड चाइम (Wind Chime)।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

मान्यताओं के अनुसार, विंड चाइम पॉजिटिव एनर्जी अपनी ओर आकर्षिक करता है और जीवन में गुडलक और कामयाबी भी लाता है। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ फेंगशुई नियमों का ध्यान रखना जरुरी है। यदि आप ऐसे ही विंड चाइम घर में लगा लेते हैं तो इससे बैड लक भी आ सकता है।

इस दिशा में लगाएं

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, धातु से बनी विंड चाइम हमेशा घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इसके अलावा लकलड़ी से बनी विंड चाइम पूर्व या दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। यदि इसे ऐसे किसी भी दिशा में लगाया जाए तो घर में अशांति आती और घर के सदस्यों में प्रेम भाव खत्म हो सकता है।

बेडरुम में लगाएं ऐसी विंड चाइम

यदि आप इसे अपने बेडरुम में लगाना चाहते हैं तो हमेशा 9 राउंड वाली विंड चाइम ही लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। बिना गिनती की विंड चाइम बेडरुम में लगाने से शादीशुदा जिंदगी में तनाव आता है और रिश्ते खराब हो सकते हैं।

किचन में न लगाएं

इसके अलावा इसे किचन या फिर पूजा रुम में भी नहीं लगाना चाहिए। घर में मौजूद किचन को एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है और पूजा स्थान देवी-देवताओं का स्थान है ऐसे में यहां पर विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए।

ऐसा करने से घर की महिलाओं पर गलत प्रभाव होता है। विंड चाइम को ऐसी जगहों पर लगाएं यहां से हमेशा हवा आती रही जैसे मुख्य द्वार या खिड़की इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।

आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब

इसे ऐसी जगह पर न लगाएं यहां पर इसके नीचे कोई बैठे या इसके नीचे से गुजरे। ऐसी जगहों पर इसे लगाने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और परिवार के सदस्यों पर नेगेटिव असर पड़ता है।

घर में बढ़ेगी पॉजिटिविटी

विंड चाइम से निकलने वाली आवाज पॉजिटिव एनर्जी पैदा करती है। इससे घर में एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है और रिश्ते भी अच्छे होते हैं। यह घर का माहौल खुशनुमा रखती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

माना जाता है कि इसे घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और किस्मत भी चमकती है। इसे खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें कि विंड चाइम की पाइप खाली हो और ताकी इसकी मीठी आवाज घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाए।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *