Canada News: कनाडा के चुनाव में दखलंदाजी के आरोप बेबुनियाद, चीन और रूस पर भी कई आरोप लगाए

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: भारत का कहना है कि कनाडा के चुनाव में हमारी दखलंदाजी के आरोप बेबुनियाद हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा, “कनाडा ने हम पर आरोप लगाया कि भारत ने उनके चुनावों में दखल दिया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

यह आरोप बेबुनियाद है। दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दखल देना भारत सरकार की नीति नहीं है। यह कनाडा ही है जो हमारे आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है।”

सितंबर में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि

दरअसल, पिछले साल सितंबर में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कनाडा में 2019 और 2021 में हुए 2 संघीय चुनाव में चीन ने दखल दिया था। इसमें जस्टिन ट्रूडो को जीत दिलाने में मदद की गई थी। चीन ने आरोप खारिज कर दिए थे। तब प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मामले की जांच के लिए इंडिपेंडेंट कमीशन बनाया था।

जांच कमीशन ने ट्रूडो सरकार से सबूत मांगे थे

कमीशन ने बताया था कि उन्होंने ट्रूडो सरकार से इन चुनावों में भारत के तथाकथित दखल से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है। इसके अलावा कमीशन इस बात की भी जांच करेगा कि पूरे मामले की सरकार को कितनी जानकारी थी और इस पर क्या कदम उठाए गए।

चीन, रूस और पाकिस्तान पर लगे चुनाव में दखल देने के आरोप

पिछले साल कनाडा के चुनाव में दखल से जुड़ी जो रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें कहा गया था कि चीन ने 2019 के चुनावों में 11 उम्मीदवारों का समर्थन किया था। एक मामले में 2.5 लाख डॉलर से ज्यादा दिए गए थे। चुनाव में दखल के मामले में भारत और चीन के अलावा रूस का भी नाम है। कनाडाई मीडिया के मुताबिक कमीशन 3 मई तक पहली जांच रिपोर्ट पेश कर सकता है। फाइनल रिपोर्ट साल के आखिर तक आएगी।

चीन पर आरोप- प्रॉक्सी कैंपेन के लिए पैसे दिए गए मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 2021 के चुनाव में भी चीनी राजनयिकों और प्रॉक्सी कैंपेन के लिए अघोषित तौर पर पैसे दिए गए थे। चुनावी दखल का ऑपरेशन टोरंटो में चीन के वाणिज्य दूतावास से चलाया जा रहा था। इसके पीछे का मकसद सांसदों के ऑफिस में अपने लोगों को रखे जाने और नीतियों को प्रभावित करना था।

ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था

आतंकी निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा में हुई थी। इसके बाद सितंबर में PM ट्रूडो ने भारत पर इसका आरोप लगाया था। उनकी सरकार ने भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया था। इसके बाद से भारत-कनाडा के बीच विवाद बढ़ता चला गया। हालांकि, बाद में ट्रूडो ने खुद कई बार भारत से रिश्ते बनाए रखने की बात कही थी।

भारत ने कनाडा के आरोपों के खिलाफ एक्शन लेते हुए वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी थीं। साथ ही भारत से 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले में कई बार कनाडा से सबूत भी मांगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रूडो सरकार पर खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया था।

पुलिस का दावा- निज्जर की हत्या के 2 आरोपियों की पहचान हुई

दिसंबर के आखिर में कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने निज्जर की हत्या के मामले में 2 आरोपियों की पहचान करने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

कनाडाई मीडिया ग्लोब एंड मेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कुछ हफ्तों में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों पर चार्जशीट फाइल होने के बाद निज्जर की हत्या के मामले में भारत सरकार की भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा का राजमहल देखा क्या…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *