Canada-Punjab News: कनाडा में PR करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने एजेंट के खिलाफ दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Canada-Punjab News: कनाडा में पीआर (PR In Canada) दिलावने के नाम पर फर्जी ट्रेवल एजेंट द्वारा ठगी करने का मामला सामने आ रहा है। आरोपी की पहचान सौरव शर्मा पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है जोकि मोहाली का रहने वाला बताया जा रहा है।

ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि कनाडा में जाना चाहता था। इस दैरान उसे पता चला कि सौरव शर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी मोहाली लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और वह कई लोगों को भी विदेश भेज चुका है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

इस दौरान उसने बताया कि वह खुद और उसकी पत्नी और उनका नाबालिग लड़का विदेश जाना चाहता है। इस दौरन एजेंट ने कहा कि कनाडा भी भेजा देगा और में उनको पीआर भी दिलवा देगा। जिसके लिए उसने पीड़ित से 15 लाख रुपए की मांग की।

इसके बाद उसने एजेंट को 15 लाख रुपए और तीनों के पासपोर्ट दे दिए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एजेंट ने ना तो उनको कनाडा भेजा और न ही पैसे वापिस किए। इसके पीड़ित ने आरोपी से पैसे और पासपोर्ट वापिस मांगा तो एजेंट बहाने मारने लग पड़ा।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

जिसके बाद आरोपी एजेंट ने पीड़ित को 6,02,300 रुपए का चेक दिया लेकिन चैक बैंक में पैसे न होने के चलते बाऊंस हो गए। जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *