डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!
वह पंजाब के मुख्यमंत्री की नवजात बच्ची को देखने उनके घर पहुंचे। सीएम भगवंत मान ने खुद घर के बाहर आकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, इस मौके सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर व बहन भी मौजूद रही।
यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पंजाब के दौरे पर हैं। इस बीच वह राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी विधायकों से चुनाव पर चर्चा करेंगे। मीटिंग में CM भगवंत मान और संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक मौजूद रहेंगे।