Punjab News: जालंधर में अपने मामा को भांजे ने लगा दिया चूना, 1.23 करोड़ रुपए ठगे

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के जालंधर में भांजे ने अपने मामा के साथ 1.23 करोड़ रुपए का फ्रॉड कर दिया। इसे लेकर थाना नई बारादरी की पुलिस ने प्रीत नगर के रहने वाले भांजे गगनदीप खोसला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी बाकी है। हालांकि केस में की गई शिकायत में मामा ने भांजे पर 3 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने के आरोप लगाए थे।

1.23 करोड़ के लेने देने के ही पेश कर पाए दस्तावेज

लद्देवाली के खैहरा एनक्लेव के रहने वाले प्रदीप नैय्यर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह पिछले काफी समय से दुबई में रह रहे हैं। करीब 11 साल पहले उन्होंने अपने भांजे गगनदीप खोंसला के जरिए एक ​​​​​प्रॉपर्टी के बारे में पता चला था।

आरोपी गगनदीप ने उन्हें फोटो वीडियो भी दिखाए थे। प्रदीप ने आरोप लगाया कि दुबई से उसने कुछ ​​​​​प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कई बार में करीब तीन करोड़ रुपए गगनदीप को दिए थे।

पैसे लेने के बाद गगनदीप ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ना तो गगन ने पैसे वापस किए और ना ही ​​​​​प्रॉपर्टी खरीद कर दी। जब प्रदीप भारत लौटे तो उन्होंने उक्त पैसे का हिसाब मांगा। गगन के पास उक्त पैसा का कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। साथ ही मामा को अपने घर भी निकाल दिया।

एंटी फ्रॉड ने लंबी जांच के बाद केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत प्रदीप द्वारा कमिश्नर पुलिस को दी गई थी। उक्त शिकायत की जांच सिटी पुलिस के एंटी फ्रॉड विंग को दी गई थी। मामले में लंबी जांच के बाद थाना नई बारादरी में केस दर्ज कर वाया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

हालांकि प्रदीप 1.23 करोड़ का ही हिसाब पुलिस को दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने 1.23 रुपए का ही फ्रॉड केस दर्ज किया है। गगनदीप को पहले पुलिस नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। अगर वह सहयोग नहीं करेगा तो उसे पुलिस गिरफ्तार करेगी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *